दौड़ने से क्या नुकसान है?HealthPlanet

Posted on Fri 3rd Mar 2023 : 11:51

ज्यादा दौड़ने के नुकसान-

1. मांसपेशियां मजबूत होने के बजाय कमजोर हो जाती हैं

बहुत अधिक दौड़ना आपकी मांसपेशियों पर भारी पड़ सकता है, जिससे ये कमजोर और चोटिल हो सकती हैं। इसके अलावा रोजाना और ज्यादा दौड़ने वाले लोगों में शारीरिक थकावट भी ज्यादा होती है और ऐसे में वे प्लांटर फैसीसाइटिस है, मांसपेशियों में सूजन का शिकार हो सकते हैं। साथ ही ये एड़ी में तेज दर्दका कारण भी बन सकता है।

2. भूख मर जाती है

आपकी गतिविधि के स्तर में कोई भी वृद्धि आपके चयापचय को किक-स्टार्ट देती है और आपकी भूख को बढ़ाती है। लेकिन अगर आप बहुत अधिक दौड़कर ओवरट्रेनिंग कर रहे हैं, तो आपका शरीर थकावट की स्थिति में आ सकता है जो वास्तव में आपकी भूख को दबा देता है, जिससे आपको भूख नहीं लगती और आप खान-पीना बंद कर देते हैं और शरीर में विटामिन व मिनरल्स का नुकसान होने लगता है।

3. कमजोर इम्यूनिटी

रनिंग आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा दे सकता है। लेकिन अगर आप इसे रोज और ज्यादा करने लगेंगे तो ये आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को थका सकता है और इसके कमजोर होने का कारण बन सकता है। ऐसे में आप रह-रह कर बार-बार बीमारी पड़ सकते हैं। इसके अलावा, फ्लू जैसे लक्षण, मांसपेशियों में दर्द, हड्डियों में दर्द और यहां तक ​​​​कि अवसाद महसूस कर सकते हैं।

4. मूड स्विंग्स का बढ़ जाना

व्यायाम करने से आपको एंडोर्फिन को बढ़ावा मिलता है जो आपके मस्तिष्क में सकारात्मक प्रतिक्रिया को ट्रिगर करता है। लेकिन जब आप ज्यादा दौड़ने लगते हैं, तो ये एंडोर्फिन थकान और नींद को प्रभावित करता है। ये हार्मोनल डिसबैलेंस पैदा करता है जिससे मूड स्विंग्स होने लगते हैं।

5. रात में सोने में परेशानी हो सकती है

ज्यादा दौड़ने रात में शरीर दर्द का कारण बन सकता है और आपकी नींद को प्रभावित कर सकती है। इससे थकान होती है और सर्कैडियन लय में बदलाव हो सकता है। इसके अलावा ज्यादा दिनों तक ऐसा रहने से आपको अन्य दिक्कतें हो सकती हैं जैसे कि स्ट्रेस, डिप्रेशन के लक्षण और अन्य दूसरी समस्याएं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info